World Red Cross Day: जानिए, क्या मतलब है रेड क्रॉस का और क्या है इसके पीछे का इतिहास?

World Red Cross Day: जानिए, क्या मतलब है रेड क्रॉस का और क्या है इसके पीछे का इतिहास?

सेहतराग टीम

अक्सर हम रेड क्रॉस देखते हैं तो हमारे ध्यान में तुरंत हॉस्पिटल या डॉक्टर की फिलिंग आने लगती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इसे किसने बनाया है और इसका उद्देश्य क्या है। अगर नहीं पता तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको यही बताएंगे। आपको बता दें कि आज के दिन यानी आठ मई को रेड क्रॉस की संस्थापना हुई थी। इसे हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस के याद में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानवीय जिंदगी को बचाना और सेहतमंद रखना है। इसे पहली बार साल 1948 में मनाया गया था। हालांकि, विश्व रेड क्रॉस दिवस को आधिकारिक स्वीकृति साल 1984 में मिली। उस समय से यह हर साल मनाया जाता है। इस साल की थीम है "हम साथ में अजेय हैं"। आइए, विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

पढ़ें- लिवर को स्वस्थ रखने से लेकर प्रतिरक्षा सुधारने तक का काम करता है यह पौधा, जानें इसके खास फायदे

विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास

बात साल 1859 की है। जब सोल्फेरिनो (इटली) में भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 40 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हो गई थी। घायल सैनिकों की दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट कल्पित हो उठे थे। उस समय हेनरी ने गांव के लोगों के साथ मिलकर घायल सैनिकों की मदद कर उनकी जान बचाई थी। उन्हीं दिनों हेनरी ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ए मैमरी आफ सोल्फेरिनो था। इस किताब में हेनरी ने घायल सैनिकों की रक्षा करने के लिए सहायता समितियां बनाने का जिक्र किया था। इसके फलस्वरूप जिनेवा पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी ने फरवरी 1863 में एक कमेटी की स्थापना की। इसी साल एक विश्व सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास की स्थापना का प्रस्ताव पेशा किया गया, जिसे 1876 में अपनाया गया।

विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व

विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। खासकर कोरोना काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व बढ़ गया है। इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस संस्था युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस संस्था से जुड़े लोग कोरोना से बचाव हेतु दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर बांट रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें-

आंवले के साथ इस चीज को मिलाकर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।